अनुरोध
२९ अप्रेल २०११, ब्लॉग की ख़बरें में एक पोस्ट रात के करीब १:२० am पर प्रकाशित हुई. शीर्षक था - हिंदी ब्लॉग्गिंग का भविष्य रौशन करेगी 'हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड' और लेखक थे डॉ. अनवर जमाल खान. इस लेख में सारी हिंदी ब्लॉग्गिंग बिरादरी से आह्वान किया था कि हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड में हमें सभी का सहयोग चाहिए. जो भी ब्लॉगर इस हेतु अपने लेख लिखना चाहता है वो अपने लेख व विचारों से हमको अवगत करा सकता है. आज करीब एक महीना होने जा रहे हैं और मुझे खबर मिली कि किसी भी लेखक, ब्लॉगर ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया. इसके अलावा लोगों का ध्यान पिछले दिनों भट्टापरसौल, राहुल गाँधी, भ्रष्टाचार, हिन्दू-मुस्लिम धार्मिक असमानता वगैरह में ज्यादा रहा. वैसे ये इनमे से कुछ विषय भारत से सम्बंधित हैं इसीलिए मैं इन विषयों का कोई विरोध नहीं करता. मैंने कहीं सुना था - "सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे, नज़रों को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे." ये बात किसी विचारक के अनुभव से ही कही गई होगी. जितना बुराई के बारे में सोचोगे उतना ही बुरा होता जायेगा और जितना अच्छाई के बारे में सोचोगे उतना ही अच्छा देखने ...