कृपया ध्यान दें॥ (Attention Please)
नमस्कार ! मैं इंजी० महेश बारमाटे "माही" , आपका अपने ब्लॉग " कुछ दिल से... " में आने का शुक्रिया अदा करता हूँ... आप आए और आपने हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड को मेरी नज़र से जाना... ख़ुशी हुई कि आपने मेरा उत्साह और भी बढाया. एक समय था जब मेरे पास टाइम ही टाइम हुआ करता था तो मैंने शुरुआत में हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के लिए कई लेख लिखे और फिर हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के लेखों की चर्चा भी करना शुरू कर दिया. पर आज कल कुछ व्यक्तिगत कार्यों के कारण थोड़ा सा व्यस्त हो गया हूँ, इसी कारण अपने कुछ ऐसे लक्ष्य जो कि मैंने नए ब्लौगरों को प्रोत्साहित करने के लिए सोचे थे वे पूरे नहीं कर पा रहा हूँ. पर अभी एक नयी राह दिखाई दे रही है, और वह है वीकली ब्लॉगर्स मीट . ये आने वाला सोमवार ब्लॉगर्स मीट की तीसरी कड़ी लेकर आएगा, और पिछली दो कड़ियों में मैं चाह कर भी हिस्सा नहीं ले पाया हूँ. अतः मैं चाहता हूँ कि आगे जो कुछ भी मैं लिख रहा हूँ वो आप ध्यानपूर्वक पढ़ें और मुझे जवाब दें. मेरा उद्देश्य - हालाँकि शुरू से ही मेरा हिंदी ब्लॉग जगत में नए लोगों को प...