Posts

Showing posts with the label hindi ko badhava den.

कृपया मेरा मार्गदर्शन करें...

दोस्तों ! कुछ समय पहले मैंने एक नए साझा ब्लॉग चालु करने की बात की थी. पर इस विचार के चलते मैं अभी नए साझा ब्लॉग की बात को भविष्य की योजना के तौर पर फिलहाल छोड़ रहा हूँ कि  फिलहाल ब्लॉग्गिंग के इस मैदान पर, अपनी भी एक पहचान बना लूं... के क्या पता कल मेरी पहचान से ही कोई मेरा हमसाया बन जाये... मेरे कहने का मतलब है कि अभी तो मैं खुद ही एक नया ब्लॉगर हूँ, थोड़े और अनुभव की अभी मुझे और जरूरत है... इसीलिए आज मैं सबसे पहले आप सभी से माफ़ी मांगूगा क्योंकि मैं अपने वादे पे खरा उतर न पाया... ये फैसला लेना मेरे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि ब्लॉग्गिंग का बुखार मुझे ऐसा करने से रोक रहा था. चलो जो होता है अच्छा ही होता है... इसीलिए ज्यादा गम करना सही नहीं है...  आजकल जब भी कभी मुझे कुछ लिखने का मन नहीं होता तो मैं नए ब्लोग्स में जाकर उनके लेख पढता हूँ, और चाहे वो लेख मुझे अच्छा न भी लगे तो भी उसपे एक सकारात्मक कमेन्ट भी करता हूँ ताकि ब्लॉगर का हौसला बढे और वो इससे भी अच्छी पोस्ट लिखता रहे (क्योंकि समय के साथ लेखन में भी सुधर आ ही जाता है). कभी कभी कुछ ऐसे भी ब्लॉग मिल जाते हैं जो बिलकु...

सुझाव : Blogging के बेहतर कल के लिए

Image
आज नवोदित ब्लोगर्स की क्या स्तिथि है इस नवोदित, विकास शील ब्लॉग जगत में ? मुझे ब्लॉग जगत में आये ज्यादा वक्त न गुजरा होगा, और मैं भी इसके रंग में रंगने लगा. अपनी पोस्ट को बढ़ावा देने मैंने भी कई एग्रीगेटर का सहारा लेना शुरू कर दिया. आखिर हर नया ब्लौगर यही तो चाहता है कि उसकी पोस्ट को सब पढ़ें और वो मशहूर हो जाए. और इसी कारण मैंने भी बहुत प्रयत्न किये ताकि मैं भी लोगों की नज़रों में आ जाऊँ... और देखो मैं अपने उद्देश्य में थोडा ही सही सफल तो हो ही रहा हूँ. पर इस ब्लाग जगत में इतनी जल्दी नाम पा लेना सबके बस की बात नहीं. मैंने भी करीब एक साल से ज्यादा का लम्बा इंतजार किया.  और आज न जाने क्यों ऐसा लग रहा है कि मैंने तो अपने मुकाम की पहली सीढ़ी तो पा ली पर क्या और भी लोगों को मेरी ही तरह सफलता मिली ? ये इंसानी फितरत है कि अगर कोई नया काम वो करने जाए तो सबसे पहली उसकी मनोकमाना यही रहती है कि अगले दिन ही उसे अपने उस काम का सही फल और वह भी बड़ी अच्छी तादाद में मिले. इसी बीच मैंने अपने २३वें जन्मदिन पे एक फिल्म देखी F.A.L.T.U. फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी मुझे... Don't worry मैं...