आमंत्रण पत्र : नए साझा Blog Association के लिए
पिछले एक महीने में मैंने हिंदी ब्लॉग्गिंग जगत में बहुत कुछ जाना और सीखा है और इसी कारण आज मैं दो बड़े साझा ब्लॉग ( साहित्य प्रेमी संघ , कुछ तुम कहो कुछ मैं कहूँ ) और एक ब्लॉग एसोसिएशन ( हिंदी ब्लोगर्स फोरम इंटरनॅशनल ) का हिस्सा हूँ. और इन साझा ब्लोग्स में सदस्यता मिलना मुझ जैसे नवोदित ब्लॉगर के लिए बहुत बड़ी बात है. मैंने ब्लॉग जगत में खोज की तो देखा बहुत से साझा ब्लॉग बने हैं यहाँ जो किसी न किसी उद्देश्य के कारण ही बने हैं और जब मैंने योगेन्द्र पाल जी का एक लेख पढ़ा तो बस तब ही से मन में ठान लिया कि मैं भी एक साझा ब्लॉग बनाऊंगा. और मैंने सबसे पहले अपने सजह ब्लॉग का उद्देश्य सोच लिया है. मेरे साझा ब्लॉग का उद्देश्य होगा - "नवोदित ब्लोग्गेर्स को एक ऐसा मंच प्रदान करना जो साप्ताहिक स्तर पर प्रतिगिताएं आयोजित करे और ब्लोग्गेर्स को प्रोत्साहित करे. शुरुआत में ब्लोग्गेर्स को प्रोत्साहित करने के लिए मैं सिर्फ प्रशस्ति पत्र ही प्रदान कर सकता हूँ, क्योंकि अभी तक मैं बेरोजगार ही हूँ, पर प्रोत्साहन राशि के लिए भी मेरे दिमाग में कुछ विचार हैं, पर वो अभी तो मैं आपको नहीं बता ...