Posts

Showing posts with the label अपील

अपील...

कल मैंने एक लेख लिखा था, उसमे एक नए साझा ब्लॉग का उद्देश्य तथा सभी ब्लॉगरगण को खुला निमंत्रण दिया था मैंने.. अफ़सोस की बात है कि उस लेख को बहुत कम ही लोगो ने काम का समझा और शायद या तो बाकियों ने उसे देखा ही नहीं या फिर... (अब आप लोग तो समझदार हैं ही)... फिर भी मैं अख्तर खान "अकेला" जी , डॉ. अनवर जमाल खान जी , अवनीश सिंह जी , रमेश कुमार जैन "सिरफिरा" जी तथा अंजू चौधरी जी का शुक्रगुजार हूँ कि उन्होंने मेरा लेख पढ़ा और मुझे शुभकामनाएं भी दी और इनमे से कुछ ने इस साझा ब्लॉग के सन्दर्भ में पूछा भी.  आगे कुछ भी लिखने से पहले मैं उन सभी ब्लौगर्स से कहना चाहूँगा जिसने मेरा पूर्व लेख न पढ़ा हो, वो आगे न पढ़ें, ताकि शिकायत का कोई मौका ही न मिले.  दोस्तों ! शायद ब्लॉग्गिंग जगत को जब पहली बार मैंने कुछ सुझाव दिए थे तब से मेरे इस दुस्साहस के कारण लोगों ने मुझे नकारना शुरू कर भी दिया होगा. और इस सम्भावना का ज़िक्र मैंने अपने एक लेख में भी किया था. खैर जो भी हो, मुझे क्या ? मेरा काम तो लिखना है और मैं लिखे जा रहा हूँ. पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूँ कि आप मेरे लेख पढ़ते हैं ...