Posts

Showing posts with the label Blog Association

कृपया मेरा मार्गदर्शन करें...

दोस्तों ! कुछ समय पहले मैंने एक नए साझा ब्लॉग चालु करने की बात की थी. पर इस विचार के चलते मैं अभी नए साझा ब्लॉग की बात को भविष्य की योजना के तौर पर फिलहाल छोड़ रहा हूँ कि  फिलहाल ब्लॉग्गिंग के इस मैदान पर, अपनी भी एक पहचान बना लूं... के क्या पता कल मेरी पहचान से ही कोई मेरा हमसाया बन जाये... मेरे कहने का मतलब है कि अभी तो मैं खुद ही एक नया ब्लॉगर हूँ, थोड़े और अनुभव की अभी मुझे और जरूरत है... इसीलिए आज मैं सबसे पहले आप सभी से माफ़ी मांगूगा क्योंकि मैं अपने वादे पे खरा उतर न पाया... ये फैसला लेना मेरे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि ब्लॉग्गिंग का बुखार मुझे ऐसा करने से रोक रहा था. चलो जो होता है अच्छा ही होता है... इसीलिए ज्यादा गम करना सही नहीं है...  आजकल जब भी कभी मुझे कुछ लिखने का मन नहीं होता तो मैं नए ब्लोग्स में जाकर उनके लेख पढता हूँ, और चाहे वो लेख मुझे अच्छा न भी लगे तो भी उसपे एक सकारात्मक कमेन्ट भी करता हूँ ताकि ब्लॉगर का हौसला बढे और वो इससे भी अच्छी पोस्ट लिखता रहे (क्योंकि समय के साथ लेखन में भी सुधर आ ही जाता है). कभी कभी कुछ ऐसे भी ब्लॉग मिल जाते हैं जो बिलकु...

आमंत्रण पत्र : नए साझा Blog Association के लिए

Image
पिछले एक महीने में मैंने हिंदी ब्लॉग्गिंग जगत में बहुत कुछ जाना और सीखा है और इसी कारण आज मैं दो बड़े साझा ब्लॉग ( साहित्य प्रेमी संघ , कुछ तुम कहो कुछ मैं कहूँ )  और एक ब्लॉग एसोसिएशन ( हिंदी ब्लोगर्स फोरम इंटरनॅशनल ) का हिस्सा हूँ. और इन साझा ब्लोग्स में सदस्यता मिलना मुझ जैसे नवोदित ब्लॉगर के लिए बहुत बड़ी बात है. मैंने ब्लॉग जगत में खोज की तो देखा बहुत से साझा ब्लॉग बने हैं यहाँ जो किसी न किसी उद्देश्य के कारण ही बने हैं और जब मैंने योगेन्द्र पाल जी का एक लेख  पढ़ा तो बस तब ही से मन में ठान लिया कि मैं भी एक साझा ब्लॉग बनाऊंगा. और मैंने सबसे पहले अपने सजह ब्लॉग का उद्देश्य सोच लिया है. मेरे साझा ब्लॉग का उद्देश्य होगा - "नवोदित ब्लोग्गेर्स को एक ऐसा मंच प्रदान करना जो साप्ताहिक स्तर पर प्रतिगिताएं आयोजित करे  और ब्लोग्गेर्स को प्रोत्साहित करे. शुरुआत में ब्लोग्गेर्स को प्रोत्साहित करने के लिए मैं सिर्फ प्रशस्ति पत्र ही प्रदान कर सकता हूँ, क्योंकि अभी तक मैं बेरोजगार ही हूँ, पर प्रोत्साहन राशि के लिए भी मेरे दिमाग में कुछ विचार हैं, पर वो अभी तो मैं आपको नहीं बता ...