Posts

Showing posts with the label बदलाव

बदलाव ही ज़िन्दगी है...

        ज़िन्दगी में कभी - कभी हर किसी को अपने स्वाभाव को बदलना पड़ता है. वैसे.., इन्सान का स्वाभाव change हो जाना आम बात है और इसके कई कारण हो सकते हैं. जब किसी का स्वाभाव स्वतः ही change हो जाये, जैसे कि अचानक मिली सफलता या विफलता के कारण. कभी कभी समय के साथ हमारा स्वाभाव भी यूँही बदल जाता है हम इस अचानक आये परिवर्तन को काबू में नहीं रख पाते, शुरू में कोशिशें जरूर करते हैं मगर, किस्मत के आगे किसकी चलती है ? क्योंकि " परिवर्तन ही तो प्रकृति का नियम है ".          ये तो रही बात हमारे स्वाभाव के स्वतः परिवर्तन की, पर अगर जब हम खुद को बदलना मतलब अपने स्वाभाव में जबरदस्ती बदलाव लाना चाहते हैं, तो हम अक्सर खुद पर ज़ुल्म करते हैं या जिसके लिए हम खुद को बदलना चाहते हैं, उन्हें ही चोट पहुँचाने लगते हैं. ये चोट शारीरिक कम मगर मानसिक ज्यादा होती है. जैसे कि अगर हमें किसी को अपनी ओर आकर्षित करना करना होता है तो अचानक ही उससे दूर रहने लगते हैं और उसे avoid करने लगते हैं. अगर जिसे हम avoid कर रहे हैं वो हमारा अच्छा मित्र हो और उसे हम अपने ...