Posts

Showing posts with the label blog

कृपया मेरा मार्गदर्शन करें...

दोस्तों ! कुछ समय पहले मैंने एक नए साझा ब्लॉग चालु करने की बात की थी. पर इस विचार के चलते मैं अभी नए साझा ब्लॉग की बात को भविष्य की योजना के तौर पर फिलहाल छोड़ रहा हूँ कि  फिलहाल ब्लॉग्गिंग के इस मैदान पर, अपनी भी एक पहचान बना लूं... के क्या पता कल मेरी पहचान से ही कोई मेरा हमसाया बन जाये... मेरे कहने का मतलब है कि अभी तो मैं खुद ही एक नया ब्लॉगर हूँ, थोड़े और अनुभव की अभी मुझे और जरूरत है... इसीलिए आज मैं सबसे पहले आप सभी से माफ़ी मांगूगा क्योंकि मैं अपने वादे पे खरा उतर न पाया... ये फैसला लेना मेरे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि ब्लॉग्गिंग का बुखार मुझे ऐसा करने से रोक रहा था. चलो जो होता है अच्छा ही होता है... इसीलिए ज्यादा गम करना सही नहीं है...  आजकल जब भी कभी मुझे कुछ लिखने का मन नहीं होता तो मैं नए ब्लोग्स में जाकर उनके लेख पढता हूँ, और चाहे वो लेख मुझे अच्छा न भी लगे तो भी उसपे एक सकारात्मक कमेन्ट भी करता हूँ ताकि ब्लॉगर का हौसला बढे और वो इससे भी अच्छी पोस्ट लिखता रहे (क्योंकि समय के साथ लेखन में भी सुधर आ ही जाता है). कभी कभी कुछ ऐसे भी ब्लॉग मिल जाते हैं जो बिलकु...

ब्लॉग - माही की पचासवीं पोस्ट

Image
आज मैं अपने कविताओं भरे ब्लॉग - माही की पचासवीं पोस्ट   तथा उसके नए स्वनिर्मित संस्करण की खुशियाँ बांटने आया हूँ...  आज बड़े दिनों बाद मैंने अपने ब्लॉग माही में कोई कविता पोस्ट की है... क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मैं थोडा व्यस्त चल रहा था... फिर जब फुर्सत मिली तो पाया कि माही ब्लॉग में 49 पोस्ट हो चुकी हैं तो सोचा कि इस ब्लॉग को एक नया रूप दिया जाए, तो बस इसी कार्य में लग गया. फोटोशॉप सॉफ्टवेयर जिसे मैंने कभी छुआ भी न था, इस काम के लिए न केवल उसे छुआ बल्कि सफलता भी पायी. पर इस काम में मुझे 5 दिन लग गए, क्योंकि फोटोशॉप और Artisteer सॉफ्टवेयर को चलने का पहला अनुभव थोड़ा कठिन ही था. सब काम हो जाने के बाद सोचा कि एक अच्छी सी कविता भी लिखी जाए, पर दिल से रहा ही न गया कि कोई नयी कविता लिखी जाए तो बस अपनी डायरी उठाई और अपने दोस्तों को समर्पित एक कविता " वो गए... दिल गया... " पे नज़र जाते ही इसे लिखने का मन किया सो मैंने आपके समक्ष पेश कर दी अपनी कविता. इस कविता का एक और महत्त्व है, क्योंकि जब ये कविता मुझे मेरे कॉलेज फ्रेंड्स की याद दिलाती है. वे सारे मेरे लिए बहुत ही ख़ास हैं, क...

कुछ सवाल : हिंदी ब्लॉग जगत से

Image
नमस्कार सभी सम्मानीय ब्लोगर्स... आज मैं यहाँ किसी भी प्रकार का सुझाव या किसी ब्लॉगर पर टिप्पणी करने नहीं आया हूँ... आज तो बस मैं अपने दिल में उठ रहे कुछ सवालों का जवाब मांगने आया हूँ इस ब्लॉग जगत से... आशा है कि मुझे मेरे सवालों का सार्थक व उचित उत्तर जरूर मिलेगा... तो शुरू करते हैं -  ब्लागस्पाट.कॉम या ब्लॉगर.कॉम ने हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में लिखने की सुविधा का प्रारंभ कब किया ? क्या आपको पता है कि हिंदी लेखन की सुविधा के पीछे गूगल व ब्लॉगर.कॉम के किस व्यक्ति का हाथ था ? हिंदी जगत में सबसे पहला ब्लॉग किसका था ? (कृपया संक्षेप में मुझे उनके बारे में तथा उनके ब्लॉग के बारे में बताएं...) हिंदी ब्लॉग जगत की पहले क्रांति (अगर कोई थी) तो उसका जिक्र भी मुझसे करें... हिंदी ब्लॉग एग्रीगेटर से आपका क्या अभिप्राय है ? हिंदी ब्लॉग जगत के पहले हिंदी ब्लॉग एग्रीगेटर के बारे में मुझे कुछ जानकारी चाहिए जैसे कि पहला हिंदी ब्लॉग एग्रीगेटर कोनसा है, वह किसका व्यक्ति के द्वारा बनाया गया और कब, उनका उद्देश्य तथा वर्तमान में प्रचलित सभी ब्लॉग एग्रीगेटर्स के नाम व पते इत्यादि. हिंदी ब्लॉग...