क्षमा याचिका
आदरणीय ब्लॉग जगत ! माफ़ी चाहूँगा क्योंकि मैं अभी ब्लॉग्गिंग से सम्बंधित कोई भी कार्य नहीं कर सकता... हर हफ्ते एक एक्साम है... और इस सिलसिले में हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड व ब्लॉग दुनिया से कोई सम्बन्ध रख नहीं पा रहा हूँ... पिछले कुछ एक्साम के रिजल्ट ने मुझे काफी नाराज किया है, जिस कारण अगले एक्साम के लिए ज्यादा मेहनत करना चाहता हूँ... और अंत में उन सभी ब्लॉगर तथा मेरे परिचित दोस्तों से माफ़ी चाहता हूँ क्योंकि पिछले कुछ दिनों में मैंने उनसे कुछ ऐसे वादे भी किये जिन्हें अभी तक पूरा नहीं कर पाया हूँ... बहुत ही बड़ी दुविधा में फंसा हुआ हूँ, एक तरफ ब्लॉग्गिंग व लेखन से अथाह प्रेम और दूसरी तरफ मेरा करियर... फिलहाल २३ वर्ष की आयु होने के कारण अब घर पे यूँही बैठ के रहा नहीं जाता, मन करता है कि मैं भी कोई काम करूँ... पर प्राइवेट नौकरी न करने का एक प्रमुख कारण भी है और वो कि मैं घर वालों के खिलाफ नहीं जाना चाहता, इसी कारण कुछ दिन, सप्ताह या महीने आप सभी से दूर रहूँगा... और उम्मीद यही है कि जिस दिन भी वापिस लौटूं, एक नयी खुशखबरी के संग ही लौटूं... बस आप सभी की दुआ चाहता हूँ कि मेरा कार...