Posts

Showing posts with the label hindi blogging

आप देंगे न मेरा साथ ? (Welcome to me)

दोस्तों ! बहुत दिनों बाद आया हूँ, क्या करूँ ? ब्लॉग्गिंग छोड़ना नहीं चाहता था पर मेरे जॉब ने मुझे ऐसे मुकाम पे ला फेका कि इन्टरनेट से दूर ही हो गया था मैं। नेट ऑन  करता तो बस इ-मेल देखने के लिए... क्योंकि ब्लॉग्स्पॉट  तो लो स्पीड इंटरनेट पे वर्क ही नहीं करता। पर एक ब्लॉगर को तो बस इन्टरनेट चाहिए कहीं से भी... और मैंने भी वही किया, बस बीएसएनएल ब्रॉडबैंड की संभावनाओं को तलाशा और इस गाँव में भी पा लिया ब्रॉडबैंड... अब मैं फिर से ब्लॉगिंग मे आ गया... मुझे आज भी याद है जब मैं रात रात भर ब्लॉगिंग में अपनी नींदे भूल जाया करता था... मैंने हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड के लिए जो कार्य शुरू किया था वो आज भी अधूरा ही लगता है। मैं ब्लॉगिंग की दुनिया दूर चला गया तो आप लोग भूल गए होंगे मुझे, है न ?  चलो कोई बात नहीं, अब फिर से आप सभी के दिलों में जगह बनानी है,  मेरे पास अब भी बहुत सी नयी कवितायें और नई कहानी हैं...  तो फिर दोस्तों ! बस एक काम कर दो यार... मुझे थोड़ी सी, बस थोड़ी सी ही हिम्मत और आपके प्रोत्साहन की जरूरत है... आप देंगे न मेरा साथ ? अपन...

हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड : मेरी नज़र से (भाग 5)

Image
वो देखो मेरा ख्वाब चला आ रहा है "माही" के ज़मीन पे पैर अब पड़ते नहीं मेरे...  आज हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के अन्य लेखों व लेखकों के बारे में चर्चा करने से पहले मैं आपको एक नयी खुशखबरी देना पसंद करूँगा. वैसे खुश खबरी एक नहीं दो - दो हैं, एक हमारी प्यारी हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की तरफ से और दूसरी मेरी तरफ से...  तो पहले कौन सी सुनाऊं ?  चलिए हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के बारे में ही खुशखबरी दे देता हूँ सबसे पहले... तो वह खुशखबर ये है कि हमारी "हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड" के फेसबुक पेज के २ अगस्त २०११ को ३० प्रसंशक होने की ख़ुशी में फेसबुक ने हमें एक नया तोहफा दिया है और वो ये कि अब हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड का खुद का एक नया यूज़र नेम मिल गया है, आसान शब्दों में अगर कहूँ तो हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड को एक नया परमानेंट लिंक मिल गया है. मैं इस लिंक को यहाँ साझा कर रहा हूँ... http://www.facebook.com/HindiBloggingGuide/ वैसे शायद ये सूचना आपको मेरे द्वारा फेसबुक पे मिल ही गई होगी. फिर भी ख़ुशी को जितना बांटो उतना ही कम होता है, और ख़ुशी तो बांटने से हमेशा बढ़ती ही जाती है.  फेस...

हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड से सम्बंधित लेख मेरी नज़र में...

Image
आज हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड श्रंखला की यह तीसरी कड़ी लिख रहा हूँ...  आज कुछ भी लिखने से पहले बस यही कहना चाहूँगा कि...  हजारों ख्वाहिशों को संग लिए, मन में फिर एक उमंग लिए, एक बार फिर चल पड़ा है माही के मंजिल मुझे पुकार रही है... तो चलो शुरू किया जाए... आज सबसे पहले आपको बताना चाहूँगा कि हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के अपडेट्स आप फेसबुक (Facebook), लिंक्ड इन (LinkedIn) तथा गूगल ग्रुप्स के साथ - साथ अब ऑरकुट (Orkut) पे भी पा सकते हैं... जी हाँ, हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड अब ऑरकुट में भी उपलब्ध है... तो आज ही सदस्य बनें - ऑरकुट में हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की कम्युनिटी के  http://www.orkut.co.in/Profile.aspx?uid=14772455959558225521&mt=os&bid=10258742607608925429 या  http://www.orkut.co.in/Profile.aspx?uid=14772455959558225521&mt=os&bid=9928848005966133871 या  http://www.orkut.co.in/Main#Community?cmm=115918703 ऊपर दिए गए लिंक में से किसी भी लिंक पे क्लिक कर के हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के सदस्य बनें... तथा अपने मित्रों को भी शामिल करें... ------------------...

हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड : एक नया अध्याय

Image
आह... ! कितना हसीं समां है...  चारो ओर हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के ही चर्चे हो रहे हैं... कल तक जो बस एक ख्वाब था, आज देखो आसमान में चमक रहा है... हमने तो बस एक भीनी खुशबु की चाहत की थी, देखो आज सारा जहां महक रहा है...       आज से करीब दो महीने पहले, डॉ. अनवर ज़माल खान जी ने हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड नामक एक किताब प्रकाशित करने का वादा किया था.  और देखो आज हमारे पास न केवल हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की रूपरेखा है बल्कि इस गाइड के लिए आवश्यक लेख भी हैं... और तो और सारा हिंदी ब्लॉग्गिंग जगत भी हमारे साथ है. क्योंकि आज हमारा मीडिया तो विज्ञापनकर्ताओं और राजनेताओं के पैरों की जूती बनता जा रहा है और ऐसे समय ब्लॉग्गिंग वो जरिया बनता जा रहा है जिसके तहत हम अपने दिल की बात सारी दुनिया को बता सकते हैं...       और आज हर इंसान के मन में हजारों स्वप्न, हजारों ख्वाहिशें और हजारों बातें दबी हुई हैं पर आज की इक्कीसवीं सदी का इन्सान पहले की तरह अपने सपनो, ख्वाहिशों या बातों, इरादों को दबाना नहीं चाहता. वह भी चाहता है की अपने दिल की बात किसी से कही जाए, किसी को कुछ ब...

एक सोच, एक सुझाव और एक क्रांति

Image
      जब से मैं इस ब्लॉग्गिंग की दुनिया में आया हूँ, तब से मैंने पाया है कि लगभग हर प्रदेश या शहर विशेष के चंद चिट्ठाकारों (Bloggers) ने मिल कर एक ब्लॉग असोसिएशन बना लिया या फिर किसी स्थान विशेष पर निश्चित समय पर पहुँच के एक छोटी सी संगोष्ठी या सम्मलेन का आयोजन कर डाला. सम्मलेन में कुछ लोगों को उनके हिंदी ब्लॉग्गिंग क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए कुछ पुरुस्कार भी दिए गए और फिर हिंदी ब्लॉग्गिंग के सुन्दर भविष्य पर थोड़ा चिंतन व मनन के पश्चात् उस समारोह का सारा सारांश समाचार के रूप में चित्रों समेत किसी ब्लॉग विशेष पे सजा दिया जाता है.      डरिये मत, मैं ऐसे किसी भी समारोह या असोसिएशन के खिलाफ नहीं हूँ, बल्कि मैं यह बताना चाहता हूँ कि इस साहित्य जगत में एक शहर ऐसा भी है जहां से साहित्य के अनमोल हीरे निकले और उन्होंने हिंदी साहित्य को गगनचुम्बी ऊंचाइयों तक पहुँचाया. उनमे से कुछ अनमोल हीरों के नाम मैं लेना चाहूँगा - "श्री हरिशंकर परसाई जी, सुभद्रा कुमारी चौहान जी, द्वारका प्रसाद मिश्र जी, भवानी प्रसाद मिश्र जी ... " और न जाने कितने हीरों का श...