Posts

Showing posts with the label hindi

जब बाई कहे बाई बाई.. (व्यंग्य)

आज अपनी श्रीमती जी को, जो कि एक गृहिणी होने के साथ - साथ वर्किंग वुमन भी हैं, बड़ी ही बेबसी में देखा हमने। अब पत्नी जी का मिजाज खराब हो तो हम भी कश्मकश में पड़ गए, आखिर हुआ क्या..? ये बात...

सब्जी क्या बनाऊँ : एक राष्ट्रीय समस्या (व्यंग्य)

 हमारे भारत में राष्ट्रीय तौर पर उभर रही है एक समस्या, जिससे समस्त गृहणियाँ और साथ में बेचारे पति भी परेशान रहते हैं, उससे न जाने कितने परिवारों में दिन में न जाने कितनी बार मनमुटाव, लड़ाई झगड़ा और यहाँ तक कि मार पीट की भी नौबत आ जाती है, उस समस्या का नाम है - " सब्जी क्या बनाऊँ?" जी हाँ! इस समस्या से मेरे हिसाब से लगभग हर पति परेशान हुआ जरूर होगा। वैसे तो ये समस्या केवल गृहणियों की ही है पर इसके साइड इफ़ेक्ट तो सबसे ज्यादा पतियों को ही झेलने पड़ते हैं। और ये समस्या अक्सर शाम के वक़्त ही देखने को मिलती है, क्योंकि हमारे देश के सर्वाधिक पति जब भी काम से घर लौटते हैं, उनसे ये बात जरूर पूछी जाती है, कि सब्जी क्या बनाऊँ? अब ऐसे में बेचारा पति जो ऑफिस से बॉस की खरीखोटी सुन के आया हो, किसी उपभोक्ता से या अपने क्लाइंट से अपनी कंपनी या विभाग की गलत नीतियों को सही साबित करने के चक्कर में ही कुछ जबरदस्त टाइप की बहस कर के आया हो, उसके दिमाग मे अब भी उसी बॉस, क्लाइंट या उपभोक्ता की बातें घूम रही हों, तो भी वो खुद को नॉर्मल सा दिखाने के चक्कर में मन को शांत कर रहा हो, तभी उनकी प्रिय पत्नी जी न...

आप तो बड़े शौकीन हैं.. (व्यंग्य)

भाई, मैंने अब तक की अपनी ज़िन्दगी में तरह - तरह के शौक रखने वाले देखे हैं, किसी को क्रिकेट देखने का शौक, तो किसी को क्रिकेट खेलने का शौक, किसी को कुछ खाने का शौक, तो किसी को कुछ पीने का शौक, लाखों तरह के शौक पालते हैं लोग। अब हिन्दी के मशहूर व्यंग्यकार "श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव जी" के व्यंग्यों में कथित " रामभरोसे जी " को ही देख लो, उसे भी सरकार से नई - नई आशाएं रखने का शौक है, पर इस शौक के चलते वो बेचारा लगभग हर बार वोट बैंक की राजनीति में फंस ही जाता है और दूर न जाये, आप मुझे ही देख लो मैंने भी तो लिखने का शौक पाल रखा है। खैर! मेरी छोड़ो..। आदि काल से ही तरह -  तरह के शौक रखना इंसान की फितरत में ही होता आ रहा है, अगर ऐसा न होता तो कोलंबस ने अमेरिका न खोजा होता। मेरे ख्याल से कोलंबस भाई को यात्राएं करने का शौक रहा होगा, और अगर वो भारतीय होता तो घर वाले तो उसे अपनी गली से भी बाहर नहीं जाने देते। उससे हर पल यही पूछते कि तुझे क्या पड़ी है अमेरिका खोजने की, ये काम कोई और नहीं कर सकता क्या? वगैरह वगैरह सवालातों से बेचारे कोलंबस भाई का जीना हराम कर दिया होता। और वो अमेरि...

तुम केपीओ हो, केपीओ.. (व्यंग्य)

सदियों से इस देश में निचले वर्ग का शोषण हो रहा है, और अब तो ये रिवाज हो गया है। पहले जाति के नाम पर शोषण होता था, आज गरीबी और पद के नाम पर होता है। अमीरों के द्वारा गरीबों का शोषण तो पहले भी होता ही था और अब भी होता ही है, पर जाने कब से प्रथा सी बन गई है कि आप अगर निचले पद पर हों तो आपका शोषण ऊँचे पद वाले व्यक्ति विशेष जरूर करेंगे। और खास तौर पे हमारे सरकारी विभागों के कार्यालयों में। बात इतनी सी है कि छोटा कर्मचारी अगर शिकायत करेगा तो उसकी सुनेगा कौन? और अगर वह कर्मचारी बाह्य स्त्रोत मेरा मतलब है कि आउट सोर्स से हो तो वो तो कुछ कर ही नहीं सकता, क्योंकि नौकरी जाने का डर तो सबको होता है न।  बाह्य स्त्रोत की बात से याद आया कि आज कल जाने कहाँ से सरकारी विभागों ने फंडा बना रखा है कि कर्मचारियों की कमी को आउट सोर्स के माध्यम से ही भरा जावे। वैसे आउट सोर्स व्यवस्था के बहुत सारे फायदे हैं, कुछ एक बता ही देता हूँ।  पहला तो ये, कि नियमित कर्मचारी को जहाँ मोटी मोटी रकम सैलरी के तौर पे दी जाती थी, वहीं आज आउटसोर्सिंग के माध्यम से 5 गुना कम कीमत में नवीन बेरोजगार युवा पीढ़ी को रोजगार मिल ज...

हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड : मेरी नज़र से (भाग 6)

Image
हैलो ! कैसे हैं आप लोग ? बहुत दिनों बाद मिल रहे हैं हम लोग, है न ? क्या करूँ, आज कल थोड़ा सा व्यस्त सा हो गया हूँ।  चलो आज मैं आपको अपनी व्यस्तता का कारण बता ही देता हूँ।  अपनी पिछली एक पोस्ट में मैं आपको बोला था कि दो दो खुशखबरियाँ हैं, जिसमे से एक खुशखबरी मैंने आपको बता दी थी कि फेसबुक पे "हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड" के पेज को 30 से ज्यादा प्रसंशक मिलने की वजह से उसका अपना फेसबुक यूजर आई डी मिल गया है। और दूसरी बात ये थी कि मेरी नौकरी लग गई है । चूंकि यह नौकरी मुझे पसंद नहीं है पर फिलहाल के लिए काफी है, क्योंकि कुछ नहीं तो ये तो एक पार्टी करने, खुशियों को बांटने का नया बहाना ही है मेरे लिए। अब आप कहेंगे कि नौकरी लाग्ने के बाद भी मैं ऐसा कह रहा हूँ। अजी जनाब ! मेरा उद्देश्य है कि मैं एक इंजीनियर का जॉब पाऊँ, और मुझे मिला है जॉब एक नॉन - टेक्निकल जॉब। म०प्र० राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सहायक उप निरीक्षक का पद पा के खुशी तो मिली पर उतनी नहीं जितनी मिलना चाहिए थी। फिर भी आज मैं यह खुशी आप लोगों से बाँट के इसे थोड़ा और बढ़ाना चाहता हूँ।  तो क्या आप मेरी इस खुशी मे मेरा साथ देंगे...

कृपया ध्यान दें॥ (Attention Please)

नमस्कार ! मैं  इंजी० महेश बारमाटे "माही" , आपका अपने ब्लॉग " कुछ दिल से... " में आने का शुक्रिया अदा करता हूँ... आप आए और आपने  हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड  को मेरी नज़र से जाना... ख़ुशी हुई कि आपने मेरा उत्साह और भी बढाया. एक समय था जब मेरे पास टाइम ही टाइम हुआ करता था तो मैंने शुरुआत में  हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड  के लिए कई लेख लिखे और फिर  हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड  के लेखों की चर्चा भी करना शुरू कर दिया. पर आज कल कुछ व्यक्तिगत कार्यों के कारण थोड़ा सा व्यस्त हो गया हूँ, इसी कारण अपने कुछ ऐसे लक्ष्य जो कि मैंने नए ब्लौगरों को प्रोत्साहित करने के लिए सोचे थे वे पूरे नहीं कर पा रहा हूँ. पर अभी एक नयी राह दिखाई दे रही है, और वह है  वीकली ब्लॉगर्स मीट . ये आने वाला सोमवार ब्लॉगर्स मीट की तीसरी कड़ी लेकर आएगा, और पिछली दो कड़ियों में मैं चाह कर भी हिस्सा नहीं ले पाया हूँ. अतः मैं चाहता हूँ कि  आगे जो कुछ भी मैं लिख रहा हूँ वो आप ध्यानपूर्वक पढ़ें और मुझे जवाब दें.  मेरा उद्देश्य -  हालाँकि शुरू से ही मेरा हिंदी ब्लॉग जगत में नए लोगों को प...

हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड : मेरी नज़र से (भाग 5)

Image
वो देखो मेरा ख्वाब चला आ रहा है "माही" के ज़मीन पे पैर अब पड़ते नहीं मेरे...  आज हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के अन्य लेखों व लेखकों के बारे में चर्चा करने से पहले मैं आपको एक नयी खुशखबरी देना पसंद करूँगा. वैसे खुश खबरी एक नहीं दो - दो हैं, एक हमारी प्यारी हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की तरफ से और दूसरी मेरी तरफ से...  तो पहले कौन सी सुनाऊं ?  चलिए हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के बारे में ही खुशखबरी दे देता हूँ सबसे पहले... तो वह खुशखबर ये है कि हमारी "हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड" के फेसबुक पेज के २ अगस्त २०११ को ३० प्रसंशक होने की ख़ुशी में फेसबुक ने हमें एक नया तोहफा दिया है और वो ये कि अब हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड का खुद का एक नया यूज़र नेम मिल गया है, आसान शब्दों में अगर कहूँ तो हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड को एक नया परमानेंट लिंक मिल गया है. मैं इस लिंक को यहाँ साझा कर रहा हूँ... http://www.facebook.com/HindiBloggingGuide/ वैसे शायद ये सूचना आपको मेरे द्वारा फेसबुक पे मिल ही गई होगी. फिर भी ख़ुशी को जितना बांटो उतना ही कम होता है, और ख़ुशी तो बांटने से हमेशा बढ़ती ही जाती है.  फेस...

हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड से सम्बंधित लेख मेरी नज़र में...

Image
आज हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड श्रंखला की यह तीसरी कड़ी लिख रहा हूँ...  आज कुछ भी लिखने से पहले बस यही कहना चाहूँगा कि...  हजारों ख्वाहिशों को संग लिए, मन में फिर एक उमंग लिए, एक बार फिर चल पड़ा है माही के मंजिल मुझे पुकार रही है... तो चलो शुरू किया जाए... आज सबसे पहले आपको बताना चाहूँगा कि हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के अपडेट्स आप फेसबुक (Facebook), लिंक्ड इन (LinkedIn) तथा गूगल ग्रुप्स के साथ - साथ अब ऑरकुट (Orkut) पे भी पा सकते हैं... जी हाँ, हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड अब ऑरकुट में भी उपलब्ध है... तो आज ही सदस्य बनें - ऑरकुट में हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की कम्युनिटी के  http://www.orkut.co.in/Profile.aspx?uid=14772455959558225521&mt=os&bid=10258742607608925429 या  http://www.orkut.co.in/Profile.aspx?uid=14772455959558225521&mt=os&bid=9928848005966133871 या  http://www.orkut.co.in/Main#Community?cmm=115918703 ऊपर दिए गए लिंक में से किसी भी लिंक पे क्लिक कर के हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के सदस्य बनें... तथा अपने मित्रों को भी शामिल करें... ------------------...