Posts

कुछ सवाल : आप दीजिये जवाब (Some Questions for All Bloggers)

Image
दिनाँक - 10 सितंबर 2011 ब्लॉग का नाम - हिन्दी ब्लौगर्स फोरम इंटरनेशनल  विषय - हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड  कड़ी - 33 उप विषय - साझा ब्लॉग कैसे बनाएँ ? पोस्ट पाठक संख्या - 13  टिप्पणी या प्रतिक्रिया - 0 (शून्य)               और लेखक - महेश बारमाटे "माही" जी हाँ ! मैं वही महेश बारमाटे हूँ, जिसे शायद आप लोग " माही " के नाम से जानते हैं, और हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड को अगर अनवर जमाल जी के नाम से जाना जाता है, तो कहीं न कहीं मेरा ज़िक्र भी आपके जेहन मे जरूर आता होगा, ऐसा मेरा मानना है।  आज मैं हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड के प्रचार के सिलसिले में खुद को श्रेय दिलवाने के लिए नहीं वरन आप सबसे कुछ  सवाल पूछने आया हूँ।  (बल्कि मेरा विचार ऐसा कभी नहीं रहा कि हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड के लिए मुझे कोई श्रेय मिले, क्योंकि यह मेरी किताब नहीं है, यह हर ब्लॉगर की किताब है) मैंने जब हिन्दी ब्लॉगिंग जगत में कदम रखा था तो आपकी ही तरह ब्लॉगिंग के नियमों, लेखन की सीमाओं और तकनीकी ज्ञान से अनभिज्ञ था। मुझे तो बस इतना पता था कि कुछ ...

क्या कहूँ... ?

Image
अचानक ही पता चला कि ऐसा भी कुछ हुआ है,  के अब वो ही न रहा जिसकी आवाज ने मेरे दिल को हर वक्त छूआ  है...  जगजीत सिंह जी को बहुत बहुत श्रद्धांजली ! जन्म - 8 फरवरी 1941 मृत्यु -  10 अक्टूबर 2011 - महेश बारमाटे "माही"

लड़कियों सावधान: कहीं कोई आपको देख तो नहीं रहा... How to Detect Hidden Camera in Trial Room?

Image
दोस्तों ! आज मुझे किन्ही राजीव जी का एक ईमेल आया, जिसमे बहुत अच्छी जानकारी दी हुई थी, सोचा कि आप सभी लोग भी इसे जाने तो बहुत अच्छा होगा. यह ईमेल इंग्लिश में था जिसे मैं यहाँ अपने हिसाब से अनुवाद कर के पेश कर रहा हूँ.  यह ईमेल ख़ास तौर पे लड़कियों के लिए है क्योंकि अक्सर जब भी हम कपड़े लेने जाते हैं तो अपनी पसंद की ड्रेस को पहन के देखते हैं कि आखिर जो ड्रेस दिखने में सुन्दर है वो सच में हम पर भी खूबसूरत लगेगी या नहीं और उसका नाप वगैरह ठीक है या नहीं. पर हमारी इसी सोच का गलत फायदा अक्सर दुकान मालिक उठा लेता है और चोरी से आपका विडियो बना लेता है. इसके लिए कुछ उपाय हैं जिन्हें जान लेने के बाद आप जब भी किसी दुकान के ट्रायल रूम में अपने कपड़े बदलने जाएँ तो चौकन्ना रहें और खुद को ऐसे गिरोहों से बचा सकें जो आपका विडियो बना के इन्टरनेट पे न डाल सकें या आपको ब्लैक मेल न कर सकें.  आखिर जागरूक होना जानकार होने से ज्यादा बेहतर होता है.  आइये जानते हैं कि -  ट्रायल रूम में छुपे हुए (hidden) कैमरे का कैसे पता लगाएं ? ट्रायल रूम (या ड्रेसिंग रूम) में जब भी...

हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड : मेरी नज़र से (भाग 7) (Hindi Blogging Guide - part 7)

Image
नमस्कार दोस्तों ! कैसे हो आप सभी ? आशा है कि आप सभी सकुशल होंगे। आज बहुत दिनों बाद फुर्सत है मिली, क्या करूँ, नयी नयी नौकरी मे फुर्सत ही कहाँ ?  फिर भी ब्लॉगिंग की ललक और आप सभी का प्यार खींच लाया है मुझे एक बार फिर यहाँ।  इसीलिए... लो आज फिर आ गया मैं हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड की जानकारियाँ लेकर, पर सबसे पहले एक बात आपको बताना चाहूँगा। यह केवल एक बात एक सूचना या एक जानकारी ही नहीं बल्कि एक अनुरोध भी है। अतः कृपया आप सभी ध्यान से पढ़ें और अगर मैं कहीं गलती कर रहा हूँ तो मुझे मेरी गलती बताने का कष्ट करें। 
Image
साझा ब्लॉग कैसे बनाएं ? दोस्तों ! अब तक तो आप साझा ब्लॉग की महिमा को जान ही चुके होंगे, तो क्यों न अब अपना खुद का कोई साझा ब्लॉग बनाया जाये ? जैसा कि हमने आपको बताया कि साझा ब्लॉग हर ब्लॉगर अपने नज़रिए से बनाता है, तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आप किस विशेष उद्देश्य के लिए साझा ब्लॉग बनाना चाहते हैं ? अब नीचे दिए जा रहे स्टेप्स को ध्यान पूर्वक पढ़ें और उनके अनुसार जुट जाइए अपना स्वयं का पहला साझा ब्लॉग बनाने में... सबसे पहले अपने ब्लॉगर अकाउंट पे लॉगिन करें. अब एक नया ब्लॉग बनाएं (अगर आप अपने व्यक्तिगत ब्लॉग को साझा ब्लॉग में तब्दील न करना चाहें तो). अब अपने डैशबोर्ड पे अपने नए व्यक्तिगत ब्लॉग की सैटिंग पर क्लिक करें. सैटिंग पे क्लिक करते ही बेसिक सैटिंग पेज खुल जायेगा. जिस पे बिलकुल दायीं तरफ "Permissions" नाम के लिंक पर क्लिक करें. अब Add Authors बटन पर क्लिक करें. अब एक नया टेक्स्ट बॉक्स " Invite more people to write to your blog " के नीचे दिखाई देगा. इस टेक्स्ट बॉक्स में आप जिन जिन ब्लॉगर सदस्यों को अपने साझा ब्लॉग में शामिल करना चाहें उनके...

एक सलाह : Email Spamming से बचें...

Image
दोस्तों ! आज अपना ईमेल चेक करते वक्त जब स्पैम फ़ोल्डर पे नज़र गई तो देखा कि इसमे 11 स्पैम ईमेल आए हुये हैं।  और फिर सोचा कि कहीं कोई जरूरी ईमेल स्पैम में न चला गया हो इसीलिए स्पैम फ़ोल्डर को चेक करने लगा। तभी देखा एक ईमेल जीमेल टीम के नाम से आया है जिसमे लिखा है कि जीमेल मे तकनीकी खराबी के कारण आपका ईमेल अकाउंट बंद किया जा रहा है, अपने ईमेल अकाउंट को अगर आप बचाना चाहते हैं तो दिये गए लिंक पे क्लिक करें। साथ मे लिखा है कि उक्त लिंक को क्लिक करने पर वह कार्य नहीं करेगा, तो हमें अपना ईमेल व पासवर्ड भेजें ताकि हम खुद आपका ईमेल री - एक्टिवेट कर सकें।  यकीन नहीं आ रहा हो तो आप उनका लिखा ईमेल खुद देख लें।  Due to an error in Gmail,there will be termination of inactive accounts.Please confirm that your Gmail account is active by clicking this confirmation link mail.google.com/mail/f- 45ae2d2b50-mail-noreply% 40gmail.com-i06-S4Dm_ i8OgonUP3MekMQdsWo If you click the confirmation link and it redirects you to a page that shows you a message that there was something wrong with t...

हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड : मेरी नज़र से (भाग 6)

Image
हैलो ! कैसे हैं आप लोग ? बहुत दिनों बाद मिल रहे हैं हम लोग, है न ? क्या करूँ, आज कल थोड़ा सा व्यस्त सा हो गया हूँ।  चलो आज मैं आपको अपनी व्यस्तता का कारण बता ही देता हूँ।  अपनी पिछली एक पोस्ट में मैं आपको बोला था कि दो दो खुशखबरियाँ हैं, जिसमे से एक खुशखबरी मैंने आपको बता दी थी कि फेसबुक पे "हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड" के पेज को 30 से ज्यादा प्रसंशक मिलने की वजह से उसका अपना फेसबुक यूजर आई डी मिल गया है। और दूसरी बात ये थी कि मेरी नौकरी लग गई है । चूंकि यह नौकरी मुझे पसंद नहीं है पर फिलहाल के लिए काफी है, क्योंकि कुछ नहीं तो ये तो एक पार्टी करने, खुशियों को बांटने का नया बहाना ही है मेरे लिए। अब आप कहेंगे कि नौकरी लाग्ने के बाद भी मैं ऐसा कह रहा हूँ। अजी जनाब ! मेरा उद्देश्य है कि मैं एक इंजीनियर का जॉब पाऊँ, और मुझे मिला है जॉब एक नॉन - टेक्निकल जॉब। म०प्र० राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सहायक उप निरीक्षक का पद पा के खुशी तो मिली पर उतनी नहीं जितनी मिलना चाहिए थी। फिर भी आज मैं यह खुशी आप लोगों से बाँट के इसे थोड़ा और बढ़ाना चाहता हूँ।  तो क्या आप मेरी इस खुशी मे मेरा साथ देंगे...